CG Vidhansabha Chunav 2023 – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

CG Vidhansabha Chunav 2023: छत्तीसगढ़ में क्या इस बार भी कांग्रेस की कर्जमाफी जैसी रणनीति काम आएगी ? आईए देखते हैं कि किसानों के कर्जमाफी के अलावा क्या होगा घोषणापत्र में

CG Vidhansabha Chunav 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है। 2018 में कांग्रेस ने घोषणा किया था, कि जैसे हमारी सरकार बनेगी हम किसानों के सारे कर्ज माफ कर देंगे। ठीक उसी प्रकार इस वर्ष यह दाव चला गया है। इस घोषणा से पहले हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा के साथ ही 17.5 लाख आवासहीनों को आवास दिलाने की घोषणा किए हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के चलते कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का ऐलान भी कर दिया है। इस दौरान अभी तक चार प्रमुख घोषणाएं कांग्रेस द्वारा किया गया है, लेकिन इसके अलावा अब कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में और भी कई वादे शामिल कर सकती हैं। कांग्रेस ने जहां सिलेंडर की कीमत कम करने की और बिजली बिल हाफ योजना जैसे योजनाओं का प्रसार प्रचार करने जा रही है।

CG Vidhansabha Chunav 2023 इसके साथ ही कांग्रेस न्याय योजनाओं का भी प्रसार प्रचार करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस वर्तमान में जिस प्रकार लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, इस समस्या के हल को लेकर भी बड़ा ऐलान करने जा रही हैं। सूत्रों से पता चला है कि यह सप्ताह में कांग्रेस अन्य और भी घोषणाएं कर सकती हैं। जिसे वे अपने घोषणापत्र में जारी करेंगे। जिस प्रकार कांग्रेस CG Vidhansabha Chunav 2023 में जीत हासिल करने के लिए बहुत से घोषणाएं लगातार करते जा रहे हैं, उससे सियासी बवाल भी मचता नजर आ रहा है।

अगली ओर भाजपा घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर तंज कस रही है। कांग्रेस की पुरानी वादें जिसे अब तक पूर्ण नहीं किया गया, उस पर भाजपा बहुत से सवाल उठा रही है। वहीं भाजपा के इन सवालों के जवाब के तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि कांग्रेस अभी तक जितने भी घोषणाएं की है और बहुत से वादे को पून: सरकार बनने के बाद पूर्ण किया जाएगा। इन सब के अलावा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी कांग्रेस के इस घोषणापत्र में और भी कई बड़े वादों को शामिल करने की बात कह रही है ।

अब देखते हैं कि जिस प्रकार 2018 में कांग्रेस किसानों के कर्ज माफ जैसे रणनीति को लागू करके, छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाने में सफल रही थी। क्या इस बार भी यह रणनीति कारगर साबित होगी और इस रणनीति के विरुद्ध भाजपा अपनी कौन सी काउंटर जवाब सामने रखेंगे।

ये भी पढ़े:-

Leave a Comment