CG Prayogshala Technician Bharti 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा ( HEALT24 ) केकुल 260 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। जिसमेप्रयोगशाला तकनीशियनरिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना की घोषणा की गई है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। अगर आप छ. ग. प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2024 से संबधित सारी जानकारियां चाहते है तो हमारे CGPatrika.comके इस ब्लॉग पर बने रहे।
छ. ग. प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2024 में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के स्नातक उपाधि के साथ सम्बंधित प्रयोगशाला का विषय। ( भौतिकी शास्त्र / रसायन शास्त्र / जीव विज्ञान / वनस्पति / भूगोल / गृह विज्ञान / मानव विज्ञान / मनोविज्ञान / भूगर्भशास्त्र / कंप्यूटर विज्ञान / सैन्य विज्ञान एवं सुचना प्रौद्योगिकी में से किसी एक विषय का स्नातक स्तर पर अनिवार्य विषय के रूप में होना आवश्यक। ) वांछनीय – हिंदी मुद्रलेखन का अनुभव।